दिल्ली में बड़ा हादसा, ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी भयानक आग; 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत; 4 झुलसे

दिल्ली के शाहदरा इलाके में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत और चार घायल। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया।

दिल्ली में बड़ा हादसा, ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी भयानक आग; 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत; 4 झुलसे
शाहदरा ई-चार्जिंग स्टेशन में आग

देश की राजधानी दिल्ली में शाहदरा के मोती राम रोड स्थित एक ई-चार्जिंग स्टेशन में रविवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह 6:40 बजे घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा। सुबह 8:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

हाल की अन्य घटनाएं
कुछ दिन पहले शाहदरा में ही एक ई-रिक्शा में आग लगने की घटना हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग मानकों में सुधार की आवश्यकता है।