गाजा में इजरायल ने फाइटर प्लेन से किया हमला, बच्चों और महिलाओं समेत 21 फिलिस्तीनी मारे गए
त्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में एक आवासीय घर पर इजरायली लड़ाकू विमानों के हमले में बच्चों और महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गाजा शहर के पश्चिम में अल-शती शरणार्थी शिविर के बाहरी इलाके में एक फिलिस्तीनी सभा पर इजरायली हवाई हमले में तीन युवक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।
गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से कम 21 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। गाजा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में एक आवासीय घर पर इजरायली लड़ाकू विमानों के हमले में बच्चों और महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई।
गाजा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में एक आवासीय घर पर इजरायली लड़ाकू विमानों के हमले में बच्चों और महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गाजा शहर के पश्चिम में अल-शती शरणार्थी शिविर के बाहरी इलाके में एक फिलिस्तीनी सभा पर इजरायली हवाई हमले में तीन युवक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर, डेर अल-बलाह शहर और मध्य गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर तथा गाजा शहर के पूर्व में शुजाइया पड़ोस में घरों, एक स्कूल और विस्थापित व्यक्तियों के आवास वाले टेंटों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमलों और गोलाबारी में एक लड़की और एक महिला सहित नौ लोग मारे गए। इजरायली सेना ने इन घटनाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
इजरायल ने हमास के साथ जनवरी में हुए युद्धविराम समझौते के पहले चरण की समाप्ति के बाद दो मार्च को गाजा में माल और आपूर्ति के प्रवेश को रोक दिया था एवं 18 मार्च को गाजा पर हमले फिर से शुरू किए। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 2,651 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 7,223 घायल हुए हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




