मोदी का दिमाग ठंडा, लेकिन लहू गर्म रहता है; PM ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, अब उन्हें हर कतरे का हिसाब चुकाना होगा। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ तीन सूत्रीय रणनीति अपनाई है। पहला, आतंकवादी हमले का करारा जवाब मिलेगा। दूसरा, गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं। तीसरा, आतंकवाद के आकाओं और उन्हें समर्थन देने वालों को एक ही मानकर कार्रवाई होगी।

मोदी का दिमाग ठंडा, लेकिन लहू गर्म रहता है; PM ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के पलाना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत का रुद्र और नया स्वरूप बताया। पीएम ने कहा कि भारत ने अपनी बहनों का सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिला दिया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत से सीधी लड़ाई जीत नहीं सकता हैं। जब भी लड़ाई होती हैं बार बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती हैं। पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया हैं। आजादी के पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाता था और निर्दोष लोगों की हत्या करता था लेकिन वह एक बात भूल गया कि मोदी यहां सीना तानकर खड़ा हैं, मोदी का दिमाग ठंडा रहता हैं लेकिन लहू गर्म रहता हैं अब तो मोदी की नसों में गर्म लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। 

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, अब उन्हें हर कतरे का हिसाब चुकाना होगा। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ तीन सूत्रीय रणनीति अपनाई है। पहला, आतंकवादी हमले का करारा जवाब मिलेगा। दूसरा, गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं। तीसरा, आतंकवाद के आकाओं और उन्हें समर्थन देने वालों को एक ही मानकर कार्रवाई होगी।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का न्यायपूर्ण प्रतिशोध
उन्होंने "ऑपरेशन सिंदूर" को न्याय का नया स्वरूप बताते हुए कहा कि यह केवल आक्रोश नहीं, बल्कि समस्त भारत का रुद्र रूप है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना को खुली छूट दी गई थी और सेना ने आतंकवाद के नौ ठिकानों को 22 मिनट में तबाह कर दिया।

पाकिस्तान को चेतावनी: हर कार्रवाई की कीमत चुकानी पड़ेगी
पीएम ने कहा कि अब भारत पाकिस्तान को उसकी हर हरकत का कड़ा जवाब देगा। आतंकवाद फैलाने की हर कोशिश को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। भारतीय सेना की ताकत और देश की एकता से भारत किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है।