शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत भरी खबर, कहा- कोरोना से पूरी तरह उबर चुकी हूं
शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि संक्रमण के बाद उन्हें हल्के लक्षणों का अनुभव हुआ और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुकी हैं और अब बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी देते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब पूरी तरह ठीक है।
शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि संक्रमण के बाद उन्हें हल्के लक्षणों का अनुभव हुआ और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।
उन्होंने अपनी सेहत में सुधार का श्रेय डॉक्टरों, परिवार और प्रशंसकों की शुभकामनाओं को दिया है। शिल्पा ने अपने प्रशंसकों से अपील भी की कि वे मास्क पहनें, सुरक्षित रहें और सरकार द्वारा दिए गए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। शिल्पा शिरोडकर के स्वस्थ होने की खबर से उनके फैंस और बॉलीवुड जगत के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

आँखें न्यूज़ 24 