Parineeti Chopra ने मंगेतर Raghav Chadha संग किए महाकाल के दर्शन, शादी से एक महीने पहले लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बी-टाउन का यह नया कपल 25 सितंबर को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाएंगे, जिसकी तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं। बताते चलें कि 13 मई को दिल्ली में राघव  और परिणीति ने सगाई की थी। अब शादी से महीनेभर पहले राघव और परिणीति चोपड़ा भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे

जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में परिणीति अपने मंगेतर राघव के साथ बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा रही हैं,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन महाकाल मंदिर में करीब डेढ घंटे तक पूजा की, इस दौरान दोनों ने भगवान का आशीर्वाद लिया, महाकाल के दर्शन के लिए जहां परिणीति चोपड़ा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं राघव चड्ढा लाल और पीली धोती नजर आ आए। इस तस्वीर में राघव और परिणीति महाकाल के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।