King Khan घायल! शाहरुख खान को एक्शन सीन के दौरान लगी चोट, अमेरिका में सर्जरी के बाद लेंगे लंबा ब्रेक
Shah Rukh Khan Injury Update: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘King’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अमेरिका में सर्जरी के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई। जानिए पूरी डिटेल्स।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर अपनी डेडिकेशन की वजह से घायल हो गए। 59 साल के सुपरस्टार मुंबई के Golden Tobacco Studio में अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘King’ की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के दौरान SRK को मांसपेशियों में चोट लग गई।
सूत्रों के अनुसार, चोट के तुरंत बाद शाहरुख अपनी टीम के साथ मेडिकल हेल्प के लिए अमेरिका रवाना हो गए। वहां उनका इलाज और सर्जरी की गई। डॉक्टर्स ने फिलहाल उन्हें करीब 1 महीने तक शूटिंग से ब्रेक लेने की सलाह दी है।
‘King’ की शूटिंग पर ब्रेक
‘King’ के मेकर्स ने जानकारी दी है कि शाहरुख के ठीक होने तक फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। जुलाई और अगस्त महीने में Film City, Golden Tobacco Studio और YRF Studio में शूटिंग के लिए की गई बुकिंग्स कैंसिल कर दी गई हैं।
फिल्म के अगले शेड्यूल की प्लानिंग अब सितंबर-अक्टूबर में की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप में भी होगी। शाहरुख के पूरी तरह रिकवर होने के बाद वे फिर से सेट पर लौटेंगे और अपनी पूरी एनर्जी के साथ शूटिंग शुरू करेंगे।
पहली बार नहीं, कई बार लग चुकी हैं SRK को चोटें
यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान अपने काम के दौरान घायल हुए हैं। अपने 30 साल के करियर में SRK को कई बार चोटें आईं।
- ‘डर’ (1993) की शूटिंग में उनकी तीन पसलियां और बायां टखना टूट गया था। उसी साल एक शूट में उनके पैर के अंगूठे में चोट आई।
- ‘कोयला’ के सेट पर भी उन्हें चोट लगी थी।
- फिल्म ‘शक्ति’ के गाने ‘इश्क कामिना’ के दौरान SRK की पीठ की सर्जरी करनी पड़ी थी।
- ‘दूल्हा मिल गया’ की शूटिंग में उनके बाएं कंधे में चोट लगी थी।
बावजूद इसके, SRK हमेशा वापसी करते हैं और अपना 100% देकर फैन्स का दिल जीतते हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




