कोरोना की बढ़ती रफ़्तार से सहमे पटना वाले, एक्टिव केसेस 2344 हो गई
कोरोना की बढ़ती रफ़्तार से सहमे पटना वाले, एक्टिव केसेस 2344 हो गई
बिहार में कोरोना वायरस के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं.वही सबसे अधिक मामले राजधानी पटना से ही आ रहे हैं. मंगलवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट की मानें तो बिहार के 33 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं. अकेले राजधानी पटना में 192 नए केसों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2344 हो गई है. वही मंगलवार को कुल 436 नए मामले सामने आये है,
इसमें अररिया से 1,अरवल से 4, औरंगाबाद से 8, बांका से 10, बेगूसराय से 11, भागलपुर से 41 , भोजपुर से 4, दरभंगा से 4, पूर्वी चम्पारण से 1, गया से 12, जमुई से 1, जहानाबाद से 6, कटिहार से 2, खगरिया से 22, किशनगंज से 4, लखीसराय से 1, मधुबनी से 4, मुंगेर से 9, मुजफ्फरपुर से 10, नालंदा से 6, नवादा से 5, पटना से 192, पूर्णिया से 12, रोहतास से 9,सहरसा से 6, समस्तीपुर से 1, सारण 15, सेखपुरा से 1, शिवहर से 1, सीतामढ़ी से 5, सिवान से 8, सुपौल से 4, वैशाली से 7, दूसरे राज्य से आये 9 मामले, बता दे की बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. एक्टिव केसों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अलर्ट होने की जरूरत है. कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करें ताकि इस वायरस से बचा जा सके.


Aankhen 




