अडानी ग्रुप ने FY25 में ₹74,945 करोड़ टैक्स दिया, मुंबई मेट्रो और ओलंपिक जितनी लागत के बराबर
अडानी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में ₹74,945 करोड़ का टैक्स योगदान दिया, जो FY24 के मुकाबले 29% अधिक है। इसमें डायरेक्ट टैक्स ₹28,720 करोड़ और इनडायरेक्ट टैक्स ₹45,407 करोड़ शामिल हैं। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों ने इस योगदान में अहम भूमिका निभाई। यह राशि मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट या 2036 ओलंपिक खेलों के आयोजन के संभावित खर्च के बराबर है।
अडानी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में ₹75,000 करोड़ का टैक्स भुगतान किया, जो पिछले वर्ष (FY24) के ₹58,104 करोड़ से 29% अधिक है। यह योगदान डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के साथ-साथ कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी पेमेंट्स को भी कवर करता है।
डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स विवरण
अडानी ग्रुप ने FY25 में ₹28,720 करोड़ डायरेक्ट टैक्स और ₹45,407 करोड़ इनडायरेक्ट टैक्स के रूप में चुकाए। इसके अतिरिक्त, सोशल सिक्योरिटी और अन्य भुगतान के लिए ₹818 करोड़ का योगदान दिया गया।
अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का योगदान
1- अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL)
2- अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ)
3- अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL)
4- अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड
5- अडानी पावर लिमिटेड
6- अडानी टोटल गैस लिमिटेड
7- अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड
इन कंपनियों ने इस योगदान में सबसे बड़ा हिस्सा निभाया। इसके अलावा, NDTV, ACC, और सांघी इंडस्ट्रीज जैसी ग्रुप की अन्य कंपनियों द्वारा चुकाए गए टैक्स को भी इसमें शामिल किया गया।
टैक्स पारदर्शिता और ESG नीति
अडानी ग्रुप ने 'Basis of Preparation and Approach to Tax' नामक दस्तावेज जारी किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के टैक्स और उनके उपयोग का विस्तृत विवरण है। यह ग्रुप की पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) नीति के तहत पारदर्शिता और जवाबदेही को दर्शाता है।


आँखें न्यूज़ 24 




