आमिर खान बने शाहरुख खान के पड़ोसी! बांद्रा में लिए चार लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए क्यों छोड़ा पुराना घर?
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने मुंबई के पाली हिल इलाके में चार लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। शाहरुख खान के पड़ोसी बने आमिर अब रीडेवलेपमेंट के चलते नए घर में शिफ्ट हुए हैं। जानिए कितने में लिए फ्लैट और क्यों छोड़ा अपना पुराना घर।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया लग्जरी ठिकाना है। मुंबई के पॉश एरिया बांद्रा (Bandra) में आमिर खान ने चार आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। ये फ्लैट्स मशहूर पाली हिल (Pali Hill) इलाके में नरगिस दत्त रोड स्थित ‘विल्नोमोना’ (Vilnomona Apartment) नाम की बिल्डिंग में हैं। खास बात ये है कि अब आमिर खान, शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं।
दरअसल, जहां आमिर शिफ्ट हुए हैं, वहीं पास में ‘पूजा कासा’ बिल्डिंग में शाहरुख खान और उनका परिवार भी इन दिनों रह रहा है। किंग खान के मन्नत बंगले में फिलहाल रेनोवेशन चल रहा है, और इसीलिए वो भी किराए के फ्लैट में रह रहे हैं।
क्यों छोड़ा आमिर ने अपना घर?
Media reports के अनुसार, आमिर खान की Virgo Housing Society, जहां उनके पास 12 फ्लैट्स हैं, वहाँ हाई-प्रोफाइल रीडेवलेपमेंट (redevelopment) का काम जारी है। इसी कारण आमिर को कुछ समय के लिए शिफ्ट होना पड़ा है।
किराये की डील: पांच साल का लीज, करोड़ों का निवेश
Zapkey.com के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक
- 4 हाई-एंड अपार्टमेंट्स का कुल मासिक किराया: ₹24.50 लाख
- लीज अवधि: मई 2025 से मई 2030 (5 साल)
- Lock-in पीरियड: 45 महीने
- सिक्योरिटी अमाउंट: ₹1.46 करोड़
- स्टांप ड्यूटी: ₹4 लाख
- रजिस्ट्रेशन फीस: ₹2,000
- हर साल किराये में 5% की वृद्धि होगी
आमिर खान का वर्क फ्रंट: सितारे ज़मीन पर से लेकर कुली तक
उनकी हालिया फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने ₹165 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब वे राजकुमार हिरानी की बायोपिक में दादा साहब फाल्के की भूमिका निभाएंगे। वे ‘लाहौर 1947’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें सनी देओल नजर आएंगे। इसके अलावा, आमिर 2025 Indian Film Festival of Melbourne में मुख्य अतिथि होंगे। वे जल्द ही रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में कैमियो करते भी नजर आएंगे।


आँखें न्यूज़ 24 




