एयर इंडिया AI-171 प्लेन टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, दो हिस्सों में बंटा विमान; पायलट का MAYDAY कॉल
अहमदाबाद एयर इंडिया बोइंग AI-171 विमान हादसे में बड़ा नुकसान हुआ। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया। जानिए पूरी घटना की डिटेल्स।
एयर इंडिया के विमान बोइंग AI-171 ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Ahmedabad Airport) से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान एक हादसे का शिकार हो गया और अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया।
विमान के दो हिस्सों में बंटने की पुष्टि
हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा हॉस्टल की इमारत के ऊपर फंस गया, जबकि दूसरा हिस्सा नीचे गिरते ही आग की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ है और आग की वजह से आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं।
पढ़ें: प्लेन क्रैश में किस सीट पर बैठे यात्रियों के बचने की संभावना होती है ज्यादा? जानें
पायलट की आखिरी कॉल
टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट ने ‘मेडे कॉल’ किया, जो विमान में गड़बड़ी की सूचना का संकेत है। लेकिन विमान इतनी कम ऊंचाई पर था कि पायलट के पास प्रतिक्रिया देने के लिए केवल 12 सेकंड का समय था।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। वीडियो में धुएं का गुबार, आग की लपटें और मलबा साफ देखा जा सकता है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है, और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।


आँखें न्यूज़ 24 




