Asia Cup 2025: सूर्या बोले – आक्रामकता ही हमारी पहचान, पाकिस्तान को मिलेगी चुनौती

एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से हो चुका है। पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा जबकि भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम आक्रामक रवैया नहीं छोड़ेगी और पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। जानें भारत, पाकिस्तान और अन्य टीमों की रणनीति और एशिया कप 2025 का पूरा अपडेट।

Asia Cup 2025: सूर्या बोले – आक्रामकता ही हमारी पहचान, पाकिस्तान को मिलेगी चुनौती
Suryakumar Yadav

एशिया कप 2025 का मंच सज चुका है और क्रिकेट फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है। आज यानी 9 सितंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इसके बाद ग्रुप-ए की जंग शुरू होगी, जिसमें भारत और UAE आमने-सामने होंगे।

भारत का अभियान 10 सितंबर से
भारतीय टीम का पहला मैच 10 सितंबर (बुधवार) को UAE के खिलाफ होगा। इसके बाद सभी की नज़रें होंगी उस हाई-वोल्टेज क्लैश पर, जब 14 सितंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। इस मुकाबले को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

सूर्यकुमार यादव का बयान – "आक्रामकता ही जीत की कुंजी"
टूर्नामेंट से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि उनकी टीम आक्रामक खेल से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा – मैदान पर आक्रामकता जरूरी है, क्योंकि इसके बिना जीत हासिल करना मुश्किल है। हमारी टीम का माहौल पॉज़िटिव है और खिलाड़ियों ने बेहतरीन तैयारी की है। हमने शानदार प्रैक्टिस सेशन किए हैं और सभी तैयार हैं।

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का पलटवार
सूर्या के बयान के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि आक्रामक खेलना या न खेलना पूरी तरह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है। उन्होंने जोड़ा – मैं खिलाड़ियों को किसी तरह का विशेष निर्देश नहीं देता, हर कोई अपने अंदाज में खेलने के लिए स्वतंत्र है।

UAE को हल्के में नहीं लेंगे सूर्या
भले ही UAE को इस टूर्नामेंट का अंडरडॉग माना जा रहा हो, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने उन्हें हल्के में लेने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में UAE ने T20I ट्राई सीरीज़ में शानदार क्रिकेट खेला है और एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन सरप्राइज दे सकता है।

टीम इंडिया में प्रयोग की गुंजाइश नहीं
जब सूर्या से पूछा गया कि क्या शुरुआती मुकाबले में भारत कोई प्रयोग करेगा, तो उन्होंने कहा – जब आप किसी फॉर्मेट में उतरते हैं तो आपको अपनी तैयारी का स्तर पता होना चाहिए। अगर हमारी रणनीति से नतीजे मिल रहे हैं तो बदलाव क्यों करें? फिलहाल किसी प्रयोग की जरूरत नहीं है।