IndiGo Flight Emergency: क्या होता है PAN-PAN मैसेज? MAYDAY और PAN में फर्क, जानें Aviation के सभी Emergency Codes

IndiGo फ्लाइट 6E 6271 की इंजन खराबी के बाद पायलट ने ATC को PAN…PAN मैसेज भेजा। जानिए PAN, MAYDAY और अन्य एविएशन इमरजेंसी कोड्स का मतलब और इनके बीच फर्क।

IndiGo Flight Emergency: क्या होता है PAN-PAN मैसेज? MAYDAY और PAN में फर्क, जानें Aviation के सभी Emergency Codes
प्रतीकात्मक तस्वीर

IndiGo की फ्लाइट 6E 6271 को दिल्ली से गोवा जाते वक्त बीच रास्ते में इंजन खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग से पहले पायलट ने ATC को ‘PAN…PAN’ मैसेज भेजा। आखिर PAN और MAYDAY में क्या फर्क होता है? इसके अलावा एविएशन में कौन से इमरजेंसी कोड और होते हैं? यहां विस्तार से जानिए।

IndiGo Flight 6E 6271 को क्यों भेजना पड़ा PAN…PAN मैसेज?
बुधवार को IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 6271 दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में पायलट को इंजन नंबर-1 में खराबी का पता चला। तुरंत उन्होंने ATC (Air Traffic Control) को PAN…PAN मैसेज भेजकर मुंबई एयरपोर्ट पर रूट डायवर्ट करने की अनुमति मांगी। ATC ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाज़त दी और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

PAN…PAN मैसेज का मतलब क्या होता है?
PAN मैसेज इंटरनेशनल एविएशन में इमरजेंसी स्थिति बताने वाला सिग्नल है। यह बताता है कि विमान में कोई गंभीर समस्या है, लेकिन स्थिति जानलेवा नहीं है। पायलट या क्रू को तुरंत मदद चाहिए ताकि स्थिति बिगड़ने न पाए। PAN शब्द फ्रेंच के ‘panne’ से लिया गया है, जिसका मतलब होता है — समस्या।

MAYDAY और PAN में फर्क
PAN…PAN   
- समस्या गंभीर लेकिन जानलेवा नहीं। 
- इंजन फेल, तकनीकी खराबी जैसी स्थिति। 
- तुरंत लेकिन नियंत्रित सहायता चाहिए। 
- फ्रेंच panne से लिया गया।  - 

MAYDAY…MAYDAY
- स्थिति जानलेवा और कंट्रोल से बाहर।
- विमान क्रैश की कगार पर, डूबने/गिरने वाला।
- तात्कालिक और जीवन रक्षक सहायता चाहिए।
- फ्रेंच m'aider (मुझे बचाओ) से लिया गया।

अन्य इमरजेंसी कोड
- SOS: समुद्री या हवाई बचाव अभियानों में सबसे पुराना और मशहूर इमरजेंसी सिग्नल।
- CQD: ‘All Stations, Distress’ — जब ATC से संपर्क नहीं हो पाता।
- SECURITE: मौसम, नेविगेशन या चेतावनी संबंधी संदेश।