पंजाब में पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा , CCTV फुटेज वायरल; कार्रवाई की मांग तेज
पंजाब के बटाला में Journalist Balvinder Kumar Bhalla पर 1 अगस्त को दो पुलिसकर्मियों ने हमला किया। CCTV वीडियो वायरल होने के बाद भी सब-इंस्पेक्टर Mandeep Singh और Surjit Singh की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पंजाब के बटाला में 1 अगस्त को पत्रकार बलविंदर कुमार भल्ला पर दो पुलिसकर्मियों ने हमला कर दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।
हमले में शामिल पुलिसकर्मी की पहचान
हमले में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो 5वीं कमांडो बटालियन में तैनात हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों अधिकारी भल्ला को घसीटते और बेरहमी से पीटते हैं, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गए।
कार्रवाई की स्थिति
हालांकि इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी है और सख्त कार्रवाई की सिफारिश वाली रिपोर्ट उनके कमांडेंट तक पहुंच गई है, लेकिन अभी तक दोनों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल जांच और विभागीय कार्रवाई जारी है।


आँखें न्यूज़ 24 




