भोजपुरी म्यूजिक में नई सनसनी, ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ ने रिलीज़ होते ही मचाया धमाल
रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन का नया भोजपुरी गाना ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है। अंशुमान सिंह और सपना चौहान की रोमांटिक केमिस्ट्री, दमदार संगीत और शानदार निर्देशन ने गाने को खास बना दिया है।
भोजपुरी संगीत दुनिया एक बार फिर नए धमाके की गवाह बनी है। रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन का ताज़ा रोमांटिक सॉन्ग ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में अंशुमान सिंह राजपूत और सपना चौहान की जोड़ी ने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों की कैमिस्ट्री, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने इस म्यूजिक वीडियो को खास बना दिया है।
अंशुमान–सपना की केमिस्ट्री ने बढ़ाई गाने की चमक
वीडियो में अंशुमान सिंह और सपना चौहान के रोमांटिक मूड ने गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना दिया है। दर्शक उनके अंदाज़, बॉडी लैंग्वेज और शानदार केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिलीज़ के कुछ ही घंटों में गाना तेजी से वायरल हो गया, जिससे साफ है कि ऑडियंस इसे दिल खोलकर पसंद कर रही है।
प्रोडक्शन टीम ने कहा—यह प्रोजेक्ट बढ़ती क्वालिटी डिमांड का जवाब
गाने के निर्माता सी.बी. रमन का कहना है कि भोजपुरी संगीत उद्योग में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट की ज़रूरत लगातार बढ़ रही है। इसी सोच के साथ तैयार किया गया यह गाना दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। प्रोजेक्ट में कृष्णा मुरारी रमन और मनोरमा रमन का महत्वपूर्ण क्रिएटिव इनपुट रहा, जिसने वीडियो को एक अलग ऊँचाई दी। टीम ने विशेष रूप से राजकुमार सर का आभार भी जताया, जिन्होंने पूरे काम में अहम भूमिका निभाई।
अंशुमान सिंह बोले—यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब
अभिनेता अंशुमान सिंह ने बताया कि इस गाने से उनका खास लगाव है। उन्होंने शूटिंग के दौरान हर दृश्य में दिल से अभिनय किया है। अंशुमान ने कहा कि “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” रोमांस और मस्ती का बेहतरीन मिश्रण है और दर्शकों का जो प्यार मिल रहा है, वह उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने फैन्स से आग्रह किया कि वे गाने को ज्यादा से ज्यादा देखें, शेयर करें और इस प्यार को बनाए रखें।
साजन बाबू और पूनीता प्रिया की आवाज़ ने लगाया मेलोडी का तड़का
गाने को अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है लोकप्रिय गायकों साजन बाबू और पूनीता प्रिया ने। धीरज दीवाना के लेखन ने गीत में जज़्बात और मस्ती को बेहतरीन तरीके से पिरोया है। वहीं ट्यून है ने संगीत को आधुनिक साउंड और आकर्षक बीट्स के साथ तैयार किया है, जिसने इस गाने को युवाओं के बीच तुरंत हिट बना दिया।
वीडियो डायरेक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन ने गाने को बनाया और दमदार
वीडियो का निर्देशन राहुल झा और जितेंद्र जीटू जिट्ज़ ने संभाला है। एडिटिंग और विजुअल इफेक्ट्स का काम पंकज सॉ की सूक्ष्मता को दर्शाता है, जबकि रोहित सिंह की DI वर्क ने वीडियो की क्वालिटी को और निखारा है। इस प्रोजेक्ट के पीआरओ रंजन सिन्हा रहे।


आँखें न्यूज़ 24 




