बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव: हर घर को 125 यूनिट Free बिजली, जानें कितनी होगी बचत
Bihar Free Electricity Scheme 2025: चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 1 अगस्त से हर घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया। जानिए कितनी होगी आपकी बचत और सरकार पर कितना आएगा खर्च।
Bihar Free Electricity Scheme 2025: चुनावी साल में नीतीश कुमार ने बिजली मुफ्त योजना (125 यूनिट फ्री) की घोषणा कर दी है, जिससे करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। जानिए इसका पूरा हिसाब-किताब और सरकार पर कितना आएगा खर्च।
चुनाव से पहले बिहार के लोगों की ‘लॉटरी’
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से हर घर को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त (free electricity) मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई महीने के बिल से ही मिलने लगेगी। इस योजना से करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा — शुरू से ही बिहार में सस्ती दरों पर बिजली दे रहे हैं। अब तय किया है कि 1 अगस्त 2025 से हर घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा, अगले तीन वर्षों में छतों या सार्वजनिक जगहों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर उपभोक्ताओं को और फायदा देंगे।
Bihar Bijli Bill: अभी कितनी है दरें?
घरेलू उपभोक्ता (DS-1)
पहले 50 यूनिट: ₹7.57 प्रति यूनिट
50 यूनिट के बाद: ₹8.11 प्रति यूनिट
फिक्स्ड चार्ज: ₹40 प्रति किलोवाट
घरेलू (DS-2 - डिमांड बेस्ड)
₹7.57 प्रति यूनिट + ₹80 फिक्स्ड चार्ज
शहरी उपभोक्ता
100 यूनिट तक: ₹7.42 प्रति यूनिट
100 यूनिट के बाद: ₹8.95 प्रति यूनिट
स्मार्ट मीटर उपभोक्ता (ग्रामीण)
प्रति यूनिट ~79 पैसे की संयुक्त छूट
125 यूनिट Free Electricity: कितना फायदा?
बिहार में औसतन ₹7.50 प्रति यूनिट के हिसाब से 125 यूनिट बिजली की कीमत होती है —
125 × ₹7.50 = ₹937.50 प्रति परिवार
इस योजना से हर महीने करीब 900–950 रुपये तक की बचत होगी। 1 करोड़ 67 लाख परिवारों के हिसाब से सरकार पर ₹1,565.62 करोड़ का बोझ पड़ेगा।
महिलाओं की प्रतिक्रिया
इस योजना से कई लोगों ने खुशी जाहिर की। एक महिला उपभोक्ता ने कहा — पहले हमें 600–800 रुपये का बिल आता था। अब बिजली मुफ्त है। नीतीश कुमार और मोदी जी का धन्यवाद। अब इन पैसों से किराना, पानी और घरेलू खर्च आसानी से चलेंगे।
Solar Energy Plan भी लाइन में
नीतीश सरकार ने यह भी कहा है कि आने वाले तीन सालों में सभी उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक जगहों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे दीर्घकाल में बिजली पर निर्भरता कम होगी।


आँखें न्यूज़ 24 




