Khan Sir ने एक साथ खरीदी 99 कट्ठा ज़मीन, लेकिन कहां? नए मिशन की हो रही है शुरुआत
खान सर ने भोजपुर जिले के कोईलवर में 99 कट्ठा जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 3 करोड़ बताई जा रही है। क्या यहां कॉलेज बनेगा या डायलिसिस सेंटर? जानिए पूरी जानकारी विस्तार से।
देशभर में युवाओं के बीच लोकप्रिय शिक्षक खान सर अब शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इसका संकेत मिला जब उन्होंने भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड स्थित छीतमपुर मौजा में एक साथ 99 कट्ठा जमीन खरीद ली।
1 अगस्त को हुई रजिस्ट्री, चुपचाप पहुंचे आरा
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को खान सर चुपचाप आरा पहुंचे और रजिस्ट्री ऑफिस में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर आधे घंटे के भीतर वहां से रवाना हो गए।
रजिस्ट्री के बाद जब जमीन की जानकारी सामने आई, तो आरा से पटना तक हलचल मच गई। चर्चा तेज हो गई कि आखिर खान सर इतनी बड़ी जमीन का उपयोग किस मकसद से करने जा रहे हैं?
सरकारी और बाजार मूल्य में बड़ा अंतर
इस 99 कट्ठा जमीन की सरकारी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। यह जमीन कोईलवर-बिहिया रोड के नजदीक छीतमपुर मौजा में स्थित है, जो भविष्य में संस्थान या अस्पताल के लिए एक आदर्श स्थान माना जा रहा है।
क्या है खान सर का अगला लक्ष्य? शिक्षा या स्वास्थ्य?
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या खान सर यहां कोचिंग सेंटर, कॉलेज, अस्पताल या फिर डायलिसिस सेंटर खोलने की योजना बना रहे हैं?
दरअसल, कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत में खान सर ने खुद कहा था कि हमारा लक्ष्य है कि बिहार के हर जिले में डायलिसिस सेंटर और विश्वस्तरीय ब्लड बैंक खोले जाएं, ताकि गरीबों को मुफ्त या कम खर्च में इलाज मिल सके।
उनका मानना है कि डायलिसिस का खर्च गरीब परिवारों के लिए बहुत भारी पड़ता है, और यही कारण है कि वे इस दिशा में मूलभूत सुविधाएं खड़ी करने की सोच रहे हैं।
खान सर: शिक्षा के बाद अब सेवा क्षेत्र की ओर
अब तक खान सर को देश ने ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण क्रांति का चेहरा माना है। लेकिन हाल के वर्षों में उन्होंने सामाजिक सेवा और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भी गंभीरता दिखाई है। आरा की यह जमीन खरीद उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि खान सर इस भूमि का क्या स्वरूप देने जा रहे हैं –
क्या यह बिहार का अगला शिक्षा संस्थान बनेगा?
या फिर गरीबों के लिए हेल्थकेयर सेंटर?


आँखें न्यूज़ 24 




