लोहिया नगर माउंट कार्मेल स्कूल में धूमधाम से मना महापर्व छठ, व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य
पटना के लोहिया नगर माउंट कार्मेल स्कूल (गर्ल्स विंग) में आस्था और अनुशासन के साथ मनाया गया छठ महापर्व। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
बिहार की राजधानी पटना में स्थित लोहिया नगर माउंट कार्मेल स्कूल (गर्ल्स विंग) में मंगलवार को आस्था का महापर्व छठ पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रतियों ने सूर्य भगवान की पूजा की और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
भक्ति और अनुशासन का संगम
विद्यालय परिसर को दीपों और फूलों से सजाया गया था। “कांच ही बांस के बहंगिया” और “उग हो सूरज देव” जैसे पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

चार दिनों तक चला पर्व
छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई और इसके बाद लोहंडा (खरना), संध्या अर्घ्य, और अंत में उषा अर्घ्य के साथ व्रतियों ने सूर्य देव से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर व्रतियों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला।

राज्यभर में श्रद्धा का ज्वार
पटना समेत पूरे बिहार में गंगा, तालाबों और कृत्रिम घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी।


आँखें न्यूज़ 24 




