हत्या की खौफनाक साजिश: बेटी, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर सिक्योरिटी गार्ड का कत्ल कर शव झील में फेंका

तेलंगाना के घाटकेसर में पत्नी, बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड वडलुरी लिंगम की बेरहमी से हत्या कर शव एडुलाबाद झील में फेंक दिया। पढ़ें पूरी सनसनीखेज कहानी।

हत्या की खौफनाक साजिश: बेटी, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर सिक्योरिटी गार्ड का कत्ल कर शव झील में फेंका
तेलंगाना के घाटकेसर में हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी

तेलंगाना के घाटकेसर (Ghatkesar Murder Case) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को एडुलाबाद झील (Edulabad Lake) में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे मृतक की अपनी पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी की खौफनाक साजिश थी।

मृतक कौन था? परिवार का परिचय
मृतक की पहचान वडलुरी लिंगम (Vadluri Lingam) के रूप में हुई, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी वडलुरी शारदा (40 वर्ष) और बेटी वडलुरी मनीषा (25 वर्ष) के साथ रहता था। शारदा नगर निगम में सफाईकर्मी का काम करती है। मनीषा का पिछले कुछ समय से 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ अफेयर चल रहा था।

क्यों रची गई हत्या की साजिश?
पुलिस के मुताबिक, लिंगम अपनी बेटी मनीषा के अफेयर का विरोध करता था। इसी से नाराज होकर मनीषा, उसकी मां शारदा और प्रेमी जावेद ने लिंगम को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। करीब दो हफ्ते पहले ही तीनों ने तय कर लिया कि हत्या के बाद शव को एडुलाबाद झील में ठिकाने लगाया जाएगा।

हत्या की रात: पूरी वारदात की कहानी
- 5 जुलाई को शारदा ने लिंगम को नींद की गोलियां मिलाकर ताड़ी पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया।
- अगले दिन यानी 6 जुलाई को जावेद को घर बुलाया गया।
- तीनों ने मिलकर पहले लिंगम को शराब पिलाई, फिर बेरहमी से पीटा।
- इसके बाद जावेद ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
- लाश को चादर में लपेटकर बाइक से झील तक ले जाया गया और वहां पहले से बुक की गई कैब में डालकर एडुलाबाद झील में फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई: सबूत और गिरफ्तारी
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से कई अहम सबूत भी बरामद किए।
बरामद सामान में शामिल हैं:
- खून से सने कपड़े
- मृतक की अंगूठियां
- सिक्योरिटी गार्ड की कैप
- जेब से मिले पैसे
- पीली नायलॉन रस्सी
- हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक
- तीन स्मार्टफोन और मृतक का कीपैड फोन

फिलहाल तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।