मोनालिसा फेम डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा को बड़ी राहत, रेप मामले में हाई कोर्ट से मिली बेल

दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा को दुष्कर्म के आरोप में बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। कोर्ट ने झूठे आरोपों के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। सनोज कुमार मिश्रा पहले भी मोनालिसा वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में आ चुके हैं।

मोनालिसा फेम डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा को बड़ी राहत, रेप मामले में  हाई कोर्ट से मिली बेल
sanoj kumar mishra and monalisa (file photo)

फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें 30 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोप था कि उन्होंने महिला को फिल्म में काम देने के बहाने गलत इरादे से धोखा दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई में निर्देशक को जमानत देते हुए कहा कि झूठे आरोपों का चलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि इस प्रकार के आरोपों से न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होता है।

सनोज कुमार मिश्रा वह निर्देशक हैं जिन्होंने कुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को अपनी फिल्म में मौका देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी यह पहल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।