जयशंकर का आतंकवाद पर प्रहार, UNSC में पाकिस्तान की खोली पोल; दुनिया को चेताया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए पाकिस्तान को एक्सपोज किया। उन्होंने UNSC में आतंकवादियों को शरण देने वाले देशों पर कार्रवाई की मांग की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए पाकिस्तान को एक्सपोज किया। उन्होंने UNSC में आतंकवादियों को शरण देने वाले देशों पर कार्रवाई की मांग की।
जयशंकर ने आतंकवाद पर दिया सख्त संदेश
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी ‘The Human Cost of Terrorism’ का उद्घाटन करते हुए आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा, आतंकवाद न केवल मानवाधिकारों का हनन है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय नियम-कायदों के भी खिलाफ है। जब कोई देश अपने पड़ोसी के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करता है, तो उसे उजागर करना अत्यंत आवश्यक है।
पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार
एस जयशंकर ने सीधे तौर पर पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि “राज्य प्रायोजित आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि परमाणु ब्लैकमेल के नाम पर आतंकवादियों को शरण देना या समर्थन देना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
UNSC से अपील: आतंकवाद को मिलनी चाहिए सख्त सजा
जयशंकर ने कहा कि पिछले महीने UNSC ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा, दुनिया को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादियों को कोई छूट न दी जाए। इसके अलावा, आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों पर भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


आँखें न्यूज़ 24 




