गौहर खान और जैद दरबार बने दोबारा पैरेंट्स, बेटे जेहान को मिला छोटा भाई

गौहर खान और जैद दरबार दोबारा माता-पिता बने हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनके बेटे जेहान को छोटा भाई मिल गया है। सेलेब्स और फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं दीं।

गौहर खान और जैद दरबार बने दोबारा पैरेंट्स, बेटे जेहान को मिला छोटा भाई
Gauahar Khan and Zaid Darbar

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के घर खुशियां दोगुनी हो गई हैं। यह पावर कपल दूसरी बार माता-पिता बना है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका बड़ा बेटा जेहान अब अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है।

प्यारे से अंदाज में किया अनाउंसमेंट
गौहर और जैद ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें शेर और शेरनी के साथ दो नन्हे शावक नजर आ रहे हैं। इस फोटो के जरिए उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की जानकारी दी। कैप्शन में कपल ने लिखा, बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम... जेहान 1 सितंबर 2025 को जन्मे अपने छोटे भाई के साथ अपनी रियासत साझा करते हुए बेहद खुश है। हमारे परिवार के लिए प्यार और दुआओं की उम्मीद करते हैं।

पोस्ट के अंत में उन्होंने अल्हम्दुलिल्लाह लिखकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बेटे के जन्म पर मिला खूब प्यार
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
स्वरा भास्कर ने लिखा – “बहुत-बहुत बधाई गौ!”
नीति मोहन ने कमेंट किया – “हे भगवान! यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर जेहान को, दिल से बधाई।”

दीया मिर्ज़ा समेत कई सितारों ने दिल वाले इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया।

कपल की खूबसूरत जर्नी
गौहर और जैद की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नवंबर 2020 में दोनों ने सगाई की थी। उसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे। दिसंबर 2022 में कपल ने पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और मई 2023 में बेटे जेहान का जन्म हुआ। अप्रैल 2025 में गौहर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। और अब सितंबर 2025 में उनके घर एक और बेटे का जन्म हुआ है।

गौहर की प्रेग्नेंसी जर्नी रही खास
गौहर खान अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। वह हर छोटे-बड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहीं। यही वजह है कि उनके फैंस भी इस खुशी के पल का हिस्सा बन गए हैं।