Gold Price Today: सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट, MCX पर 1400 रुपये से ज्यादा सस्ता, ट्रंप के ऐलान का असर

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्ड पर टैरिफ नहीं लगाने के ऐलान से MCX पर सोने की कीमतों में ₹1400 से ज्यादा की गिरावट। जानें मौजूदा गोल्ड रेट, लाइफ टाइम हाई से कितना टूटा सोना और खरीदते समय कीमत क्यों बढ़ती है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट, MCX पर 1400 रुपये से ज्यादा सस्ता, ट्रंप के ऐलान का असर
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोने की तेज रफ्तार पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। सोमवार के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड प्राइस अचानक ₹1409 यानी 1.38% टूटकर ₹1,00,389 प्रति 10 ग्राम (999 शुद्धता) पर आ गया। कारोबार के दौरान यह ₹1,01,199 तक पहुंचा था, लेकिन दिन खत्म होते-होते इसमें तेज गिरावट देखी गई।

लाइफ टाइम हाई से कितना टूटा सोना?
MCX पर गोल्ड का ऑल-टाइम हाई ₹1,02,250 प्रति 10 ग्राम है। मौजूदा कीमत इसकी तुलना में ₹1,861 सस्ती है। मंगलवार सुबह वायदा कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई, जिससे संकेत मिले कि सोने की कीमतों में और दबाव आ सकता है।

ट्रंप के फैसले का असर गोल्ड मार्केट पर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साफ कर दिया कि गोल्ड पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इस ऐलान का असर तुरंत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखा, जहां Gold Futures 2.48% गिरकर $3,404.70 प्रति औंस पर बंद हुए।

घरेलू बाजार में सोने का हाल
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,201 प्रति 10 ग्राम था, जो दिन के अंत में गिरकर ₹99,957 पर बंद हुआ। यानी एक दिन में ₹244 की गिरावट आई।

22 कैरेट गोल्ड – ₹97,560 प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड – ₹88,960 प्रति 10 ग्राम

गोल्ड खरीदते समय कीमत क्यों बढ़ जाती है?
IBJA रोजाना सुबह और शाम को देशभर के लिए सोने-चांदी के भाव अपडेट करती है। लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय इन रेट्स पर 3% GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है। मेकिंग चार्ज शहर और ज्वेलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है, जिससे ग्राहकों को असल कीमत ज्यादा चुकानी पड़ती है।