मृत महिला के बैंक खाते में अचानक आए अरबों रुपये! ग्रेटर नोएडा में तहलका, जांच में जुटा IT विभाग

ग्रेटर नोएडा में एक मृत महिला के बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये आने से सनसनी फैल गई। खाते को फ्रीज कर दिया गया है और अब आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है। पढ़ें पूरी कहानी जो आपके होश उड़ा देगी।

मृत महिला के बैंक खाते में अचानक आए अरबों रुपये! ग्रेटर नोएडा में तहलका, जांच में जुटा IT विभाग
प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो महीने पहले मृत हुई एक महिला के बैंक खाते में अरबों-खरबों रुपये जमा होने की खबर सामने आई। गांव की महिला गायत्री देवी का निधन दो महीने पहले हुआ था, लेकिन उनके बेटे दीपक कुमार के मोबाइल पर हाल ही में एक SMS आया, जिसने सबको चौंका दिया।

मैसेज में गायत्री देवी के Kotak Mahindra Bank खाते में असामान्य राशि जमा होने की जानकारी दी गई थी। जब दीपक ने बैलेंस चेक किया तो स्क्रीन पर एक बेतुकी और अकल्पनीय रकम दिखी – 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये!

बैंक ने तुरंत खाता किया फ्रीज, ट्रांजैक्शन फेल
दीपक ने जैसे ही UPI ट्रांजैक्शन के माध्यम से भुगतान करने की कोशिश की, ट्रांजैक्शन फेल हो गया। इसके बाद उन्होंने जब बैलेंस चेक किया तो आंकड़ा देखकर हक्का-बक्का रह गए। वह तुरंत बैंक पहुंचे लेकिन बैंककर्मियों ने खाता फ्रीज कर दिया और कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अब इनकम टैक्स विभाग कर रहा है जांच
कोटक महिंद्रा बैंक ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे आयकर विभाग (Income Tax Department) को सौंप दिया है। संबंधित अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए हैं कि यह गलती से हुआ लेनदेन है या किसी बड़े घोटाले की आहट।

स्थानीय पुलिस को नहीं है जानकारी
दूसरी ओर, स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत या सूचना नहीं मिली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो वह जरूर जांच करेंगे।

ग्रामीणों में बढ़ा कौतूहल, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल
पूरा गांव इस घटना के बाद चर्चाओं का केंद्र बन गया है। लोग बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, तो कुछ इसे साइबर फ्रॉड मान रहे हैं।