गुजरात में भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन: हर्ष संघवी बने डिप्टी CM, 25 नए मंत्री शामिल

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन, हर्ष संघवी बने डिप्टी CM। देखें पूरी 25 सदस्यीय मंत्री सूची और नए नेताओं की रणनीति।

गुजरात में भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन: हर्ष संघवी बने डिप्टी CM, 25 नए मंत्री शामिल
हर्ष संघवी

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई मंत्रिपरिषद का आज औपचारिक रूप से गठन किया। इस समारोह में सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली और उन्हें राज्य का डिप्टी मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद जीतूभाई वाघाणी और पुरुषोत्तम सोलंकी सहित कई नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नई मंत्रियों की सूची सौंपी थी।

गुजरात की नई कैबिनेट: कुल 25 मंत्री
नई कैबिनेट में कुल 25 नए मंत्री शामिल किए गए हैं। ये मंत्री राज्य के विभिन्न हिस्सों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। नई कैबिनेट में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

प्रफुल्ल पैंसेरिया

कुँवरजीभाई बावलिया

ऋषिकेश पटेल

कनु देसाई

परसोतम सोलंकी

हर्ष सांघवी (डिप्टी CM)

प्रद्युम्न वाज

नरेश पटेल

पीसी बरंडा

अर्जुन मोढवाडिया

कांति अमृतिया

कौशिक वेकारिया

दर्शनाबेन वाघेला

जीतूभाई वाघाणी

रीवा बा जाडेजा

डॉ. जयराम गामित

त्रिकमभाई छंगा

ईश्वरसिंह पटेल

मनीषा वकील

प्रवीण माली

स्वरूपजी ठाकोर

संजयसिंह महीडा

कमलेश पटेल

रमन सोलंकी

रमेश कटारा

यह नई कैबिनेट राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों और आगामी प्रशासनिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

पिछली मंत्रिपरिषद का इस्तीफा और बदलाव
गुजरात में नई कैबिनेट गठन से एक दिन पहले, सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी 16 मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले गुजरात मंत्रिपरिषद में सीएम सहित कुल 17 मंत्री थे, जिनमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री और 8 राज्य मंत्री (MoS) शामिल थे।

विशेष रूप से माना जा रहा है कि जनता सीएम भूपेंद्र पटेल की कार्यशैली से संतुष्ट है, लेकिन मंत्रियों की ग्राउंड रिपोर्ट और लोक संपर्क कमजोर माना जा रहा था।

बीजेपी की रणनीति और पुराने नेताओं की वापसी
बीजेपी का लक्ष्य स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूत प्रदर्शन करना है। इस कारण से नई कैबिनेट में कुछ पुराने दिग्गज नेताओं की वापसी की भी योजना बनाई गई है। वहीं जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उन्हें पार्टी के भीतर अन्य बड़े पदों पर तैनात किया जाएगा।

गुजरात विधानसभा और सीएम भूपेंद्र पटेल का इतिहास
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात बीजेपी नेतृत्व के साथ लंबी बैठक की थी। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार और संगठन में नए चेहरे शामिल करने पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि नए मंत्री जनता के साथ जुड़ें और तुरंत अपने कार्यभार के बाद सकारात्मक संदेश दें, जैसे दिवाली की शुभकामनाएं।