बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पटना में नीतीश कुमार से मिले अमित शाह, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। अमित शाह ने पटना में हुई अहम बैठक में गठबंधन की मजबूती का भरोसा दिया। पढ़ें पूरी सीट बंटवारा और चुनाव प्रक्रिया।
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर हुई। अमित शाह ने गुरुवार को स्पष्ट किया था कि इस बार बिहार चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का फैसला अंतिम रूप से होगा।
गठबंधन की मजबूती का संदेश
अमित शाह ने कहा कि जहां भी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला, चाहे वह केंद्र हो या राज्य, हमेशा गठबंधन में सरकार चली है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सहयोगी दलों का सम्मान किया जाएगा और इस बार भी यही नीति अपनाई जाएगी।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने भी पुष्टि की कि एनडीए का चेहरा इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ सुव्यवस्थित है और भविष्य में भी गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करता रहेगा।
बिहार में सीटों का बंटवारा और चुनाव प्रक्रिया
इस चुनाव में बीजेपी और जेडीयू ने समान रूप से 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को छह-छह सीटें दी गईं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं।
बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं। चुनाव दो चरणों में होंगे: पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।


आँखें न्यूज़ 24 




