सिर्फ 25 रन… लेकिन Rishabh Pant ने लगा दिया ‘छक्कों’ का इतिहास! Viv Richards का रिकॉर्ड खतरे में
IND vs ENG 2nd Test में Rishabh Pant ने सिर्फ 25 रन की पारी में इतिहास रच दिया। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अब सिर्फ 5 सिक्स और लगाकर वे Vivian Richards का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (2nd Test Match) में भले ही Rishabh Pant बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन 25 रन की अपनी इस छोटी सी इनिंग में भी उन्होंने कमाल कर दिखाया है।
पंत ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक जबरदस्त छक्का लगाया। उन्हें इंग्लैंड के गेंदबाज़ शोएब बशीर (Shoaib Bashir) ने कैच आउट किया। लेकिन इसी एक छक्के ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है।
Rishabh Pant vs Viv Richards – अब बस 5 छक्कों की दूरी
अब पंत के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 24 पारियों में 31 छक्के हो चुके हैं। वहीं वेस्टइंडीज के दिग्गज सर Vivian Richards ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 50 पारियों में 34 छक्के लगाए थे।
इस हिसाब से अब पंत महज़ 5 छक्के और लगा दें, तो वह रिचर्ड्स का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
मैच अपडेट: शुभमन गिल का शतक, यशस्वी ने खेली तूफानी पारी
- दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं।
- शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद हैं और उनका साथ दे रहे हैं रविंद्र जडेजा, जो 67 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
- सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार 87 रन (13 चौके) की तेज़तर्रार पारी खेली।
- करुण नायर ने 50 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया।
- इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।


आँखें न्यूज़ 24 




