IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार अंतिम स्थान पर, धोनी के संन्यास पर सस्पेंस

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 के सीजन में पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर समाप्त किया। धोनी के संन्यास पर सस्पेंस बरकरार है। जानिए, आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना और संजय बांगर ने उनके भविष्य पर क्या कहा।

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार अंतिम स्थान पर, धोनी के संन्यास पर सस्पेंस
MS Dhoni

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन उनके प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम पहली बार पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर फिनिश की। CSK ने इस सीजन में 14 में से केवल 4 मैच जीते, जबकि 10 मैचों में हार का सामना किया। इस बीच, एमएस धोनी के संन्यास को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मैच के बाद धोनी ने अपने भविष्य पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच उनकी फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई।

धोनी का भविष्य: संन्यास पर सस्पेंस
मैच के बाद धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा, यह निर्भर करता है। मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने हैं। धोनी ने साफ किया कि फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। धोनी की उम्र जुलाई में 44 साल हो जाएगी, जिससे अगले सीजन के लिए उनकी फिटनेस चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

धोनी पर क्रिकेट विशेषज्ञों की बहस
धोनी को निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने को लेकर आकाश चोपड़ा सवाल उठाए। उनका मानना है कि धोनी की फिटनेस और बल्लेबाजी क्रम टीम के लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, स्पिनर के खिलाफ धोनी के आंकड़े अच्छे नहीं हैं।

सुरेश रैना का समर्थन
रैना ने धोनी का बचाव करते हुए कहा, धोनी अभी भी टीम के सबसे बड़े छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। अंतिम चार ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए वह अधिक सहज हैं। रैना ने धोनी की विकेटकीपिंग को भी सराहा।

संजय बांगर का तर्क
बांगर ने धोनी की उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, आंख और हाथ का तालमेल अगले सीजन में धोनी के लिए चुनौती हो सकता है। हालांकि, रैना ने इस तर्क को नकारते हुए कहा कि धोनी प्रैक्टिस के जरिए अपनी फॉर्म वापस ला सकते हैं।

आने वाले IPL सीजन में धोनी की चुनौतियां
- फिटनेस बनाए रखना।
- बल्लेबाजी में फिनिशर की भूमिका को दोहराना।
- CSK को फिर से चैंपियन बनाने की कोशिश।