ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का गुजरात दौरा, कहा- पाकिस्तान और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई सिर्फ स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे। वडोदरा और दाहोद में जनसभा कर उन्होंने भारत के विकास, आदिवासी इलाकों में स्मार्ट सिटी और रेलवे प्रोजेक्ट्स पर विचार साझा किए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का गुजरात दौरा, कहा- पाकिस्तान और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई सिर्फ स्थगित
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसे 'सिंदूर सम्मान यात्रा' नाम दिया गया।

दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को स्थगित किया है। 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, हमने अकल्पनीय और अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। भारत तेजी से विनिर्माण क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आदिवासी इलाकों में भी स्मार्ट सिटी का निर्माण हो रहा है। 

पीएम मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो को 'सिंदूर सम्मान यात्रा' नाम दिया गया है। रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार वाले भी शामिल हुए।

आने वाले कार्यक्रम: गुजरात से दिल्ली तक
27 मई: प्रधानमंत्री गांधीनगर में शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वडोदरा, दाहोद, भुज, और अहमदाबाद में रोड शो।