नीति आयोग की बैठक में क्यों नहीं गए नीतीश कुमार? Bihar सीएम ने खुद किया खुलासा

नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने पर नीतीश कुमार ने सफाई दी। उन्होंने एनडीए की बैठक में भाग लिया और पीएम मोदी को बिहार में चल रही योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

नीति आयोग की बैठक में क्यों नहीं गए नीतीश कुमार? Bihar सीएम ने खुद किया खुलासा
Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नीति आयोग (Niti Aayog) की बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, नीति आयोग की बैठक के लिए नहीं आए हैं। पीएम और एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने आए हैं। बैठक का समय थोड़ा बढ़ा दिया गया है। उसी में भाग लेंगे। यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाई है। इससे पहले भी वे कई बार ऐसी बैठकों में शामिल नहीं हुए।

एनडीए बैठक: पीएम मोदी के साथ योजनाओं पर चर्चा
नीतीश कुमार ने एनडीए बैठक में भाग लिया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार में भारत सरकार की मदद से चल रही योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ चल रहा है, उसकी चर्चा करेंगे। बैठक में उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होनी है।

राजद का तंज और राजनीतिक समीकरण
नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर राजद ने कटाक्ष किया। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाकर रखते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपनी कुर्सी बचानी है। इसलिए ही बैठक में शामिल होने के लिए गए हैं।

पिछले घटनाक्रम और राजनीतिक संदर्भ
नीतीश कुमार के इस निर्णय ने बिहार और केंद्र के राजनीतिक समीकरणों पर सवाल खड़े किए हैं। 2022 में भी वे नीति आयोग की बैठक में नहीं गए थे। उनकी अनुपस्थिति ने भाजपा के साथ उनके संबंधों पर चर्चा तेज की।