रूस दौरे पर एस जयशंकर: India-Russia Trade असंतुलन पर जताई चिंता, बोला- घाटा 58.9 अरब डॉलर पहुंचा
विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) रूस दौरे पर हैं। उन्होंने India-Russia Trade में बढ़ते Trade Deficit पर चिंता जताई। भारत का व्यापार घाटा 6.6 अरब डॉलर से बढ़कर 58.9 अरब डॉलर हो गया है। 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य रखा गया है। meanwhile अमेरिका ने India पर Tariffs बढ़ाए, ट्रंप ने कई बार चेतावनी दी।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) इन दिनों रूस दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-रूस व्यापार में बढ़ते Trade Deficit (व्यापार घाटा) को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार भारत का व्यापार घाटा अब 58.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो पहले की तुलना में लगभग नौ गुना ज्यादा है।
India-Russia Trade 2021 से 2025 में पांच गुना बढ़ा
विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि India-Russia Trade पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। 2021 में जहां यह आंकड़ा 13 अरब डॉलर था, वहीं 2024-25 तक बढ़कर 68 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, इस बढ़ते व्यापार के साथ-साथ घाटा भी रिकॉर्ड स्तर पर चला गया।
भारत का Trade Deficit 6.6 अरब से बढ़कर 58.9 अरब डॉलर
एस जयशंकर ने कहा कि 2021 में जहां भारत का व्यापार घाटा केवल 6.6 अरब डॉलर था, वहीं अब यह बढ़कर 58.9 अरब डॉलर हो गया है। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस घाटे को कम करने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।
2030 तक 100 अरब डॉलर Trade का लक्ष्य
विदेश मंत्री ने बताया कि भारत और रूस ने मिलकर 2030 तक 100 अरब डॉलर का ट्रेड लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि Tariff और Non-Tariff Barriers को हटाना बेहद जरूरी है। इससे Export-Import Process तेज होगी, व्यापारियों का समय और लागत दोनों की बचत होगी।
अमेरिका ने India पर बढ़ाए Tariffs, Trump ने दी चेतावनी
भारत और रूस के बीच बढ़ते तेल व्यापार से अमेरिका नाराज है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार चेतावनी दे चुके हैं। अमेरिका ने पहले भारत पर 25% Tariff लगाया था, जिसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया। हालांकि, ट्रंप ने चीन को इस मामले में राहत दी, जबकि भारत पर दबाव बनाया। इसके बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा और अपने रणनीतिक हितों को प्राथमिकता दी।


आँखें न्यूज़ 24 




