India-US Trade War: मसला हल होने तक No Talk! 50% टैरिफ लगाने के बाद भी ट्रंप की अकड़ तो देखिये!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है और साफ कहा है कि मसला हल होने तक कोई बातचीत नहीं होगी। कृषि, डेयरी और रूस से तेल खरीद को लेकर दोनों देशों में तनाव बढ़ा है।

India-US Trade War: मसला हल होने तक No Talk! 50% टैरिफ लगाने के बाद भी ट्रंप की अकड़ तो देखिये!
US President Donald Trump

भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत पर 25% टैरिफ लगाया था, लेकिन अब इसे दोगुना करते हुए 50% कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत से बातचीत की कोई संभावना है, तो उन्होंने साफ कहा – जब तक यह मसला हल नहीं हो जाता, तब तक बात नहीं होगी।

ब्राजील और भारत पर सबसे ज्यादा दबाव
ट्रंप ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ब्राजील पर भी 50% टैरिफ लगाया है। दोनों देश इस आर्थिक बोझ को झेलने की स्थिति में हैं, लेकिन अमेरिकी दबाव के बावजूद समझौते को लेकर तैयार नहीं दिख रहे।

ट्रेड डील में कृषि और डेयरी सेक्टर सबसे बड़ा मुद्दा
अमेरिका चाहता है कि भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों के लिए बाजार खोले। खासकर डेयरी प्रॉडक्ट्स को भारत में एंट्री देने पर जोर है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा – "देश के लिए किसान सबसे पहले हैं, उनसे जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा।"

रूस से तेल खरीद पर भी आपत्ति
ट्रंप का गुस्सा केवल ट्रेड डील तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर भी आपत्ति जताई है। ट्रंप सरकार का दावा है कि रूस तेल से होने वाली आय को युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है, जो अमेरिकी हितों के खिलाफ है।