शुभमन गिल का इंग्लैंड में डबल सेंचुरी, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हुए; तोड़े कई रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में 269 रन बनाकर इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों के दोहरे शतकों की लिस्ट में जगह बनाई। जानें गावस्कर-द्रविड़ की ऐतिहासिक पारियां।
इंग्लैंड की सीमिंग और स्विंगिंग पिचों पर टिककर खेलना किसी जंग जीतने जैसा होता है। यहां गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए लंबे समय तक टिककर खेल पाना ही बड़ी बात है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज वहां Double Century in England जड़ दे, तो वो पारी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो जाती है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की सरज़मीं पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।
हाल ही में इस खास लिस्ट में शामिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान Shubman Gill, जिन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। आइए जानें उस शानदार लिस्ट के बाकी दो महारथियों के बारे में भी, जिन्होंने इंग्लैंड में बल्ले से अपना जलवा बिखेरा।
सुनील गावस्कर
Match: ओवल टेस्ट, 1979
पारी: 221 रन
गेंदें: 443
चौके: 21
1979 में ओवल टेस्ट की चौथी पारी में जब भारत को 438 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला, तो Sunil Gavaskar ने चेतन चौहान के साथ मिलकर 213 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की। गावस्कर ने 443 गेंदों में 221 रन बनाए और भारतीय क्रिकेट को उम्मीद दी कि इतनी बड़ी चौथी पारी भी जीती जा सकती है। हालांकि भारत 429/8 तक ही पहुंच सका और मैच ड्रॉ हो गया, लेकिन गावस्कर की यह पारी आज भी चौथी पारी में खेली गई best Indian innings in England मानी जाती है।
राहुल द्रविड़
Match: ओवल टेस्ट, 2002
पारी: 217 रन
गेंदें: 468
चौके: 28
Rahul Dravid, जिन्हें 'The Wall' कहा जाता है, ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में अपनी बेजोड़ तकनीक का नज़ारा पेश किया। 515 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में उन्होंने 11 घंटे क्रीज पर टिककर 217 रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ उन्होंने अहम साझेदारियां निभाईं और इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब थकाया। उनकी लक्ष्मण के साथ 5वें विकेट की साझेदारी ओवल में भारत के लिए रिकॉर्ड बन गई। यह टेस्ट ड्रॉ हुआ लेकिन द्रविड़ की पारी ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बना ली।
शुभमन गिल
Match: एजबेस्टन टेस्ट, 2025
पारी: 269 रन
गेंदें: 387
2025 की एजबेस्टन टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच में Shubman Gill ने वो कर दिखाया जो अब तक कोई भारतीय कप्तान इंग्लैंड में नहीं कर पाया था। पहले दिन के 114* रन से आगे खेलते हुए गिल ने शानदार 269 रन बनाए और इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया।
उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का 179 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जो अब तक इंग्लैंड में भारतीय कप्तान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। गिल ने रविंद्र जडेजा के साथ 203 रन की साझेदारी की और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ भारत की पारी को 500 के पार पहुंचाया। उनकी यह धैर्यभरी और स्टाइलिश पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद की जाएगी।


आँखें न्यूज़ 24 




