पीओके में बनेगा भव्य राम मंदिर, सुनाई जाएगी राम कथा; जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पीओके में राम मंदिर बनाने और वहां राम कथा सुनाने का साहसिक ऐलान किया। पढ़ें पीएम मोदी की तारीफ और राजनीतिक भविष्यवाणियों पर उनका पूरा इंटरव्यू।

पीओके में बनेगा भव्य राम मंदिर, सुनाई जाएगी राम कथा; जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मोदी सरकार के 11 वर्षों को भारत की प्रगति का स्वर्ण युग बताया। उन्होंने कहा, भारत पूरी तरह समृद्ध हो गया है। अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, ट्रिपल तलाक खत्म करने और ऑपरेशन सिंदूर जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया।

भविष्यवाणी: बिहार और पीओके पर चर्चा
जगद्गुरु ने बिहार चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, एनडीए सत्ता में वापस आएगी। पीओके पर उन्होंने विश्वास जताया कि यह जल्द ही भारत का हिस्सा बनेगा और वहां भव्य राम मंदिर बनेगा।

सांप्रदायिक सद्भाव और वर्तमान राजनीतिक मुद्दे
उत्तर प्रदेश में ठाकुर और दलित समुदाय के बीच झड़पों पर उन्होंने कहा, सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए।