Kiss Cam पर खुल गया CEO और HR का सीक्रेट अफेयर, Viral Video ने उड़ा दी नींद
Coldplay के कंसर्ट में 'Kiss Cam' ने ऐसा मोड़ ले लिया कि एक AI कंपनी का CEO छुट्टी पर भेज दिया गया और एक HR हेड की छवि संकट में आ गई। जानिए बोस्टन की उस रात की पूरी कहानी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
हजारों लोगों से भरे जिलेट स्टेडियम में Coldplay का लाइव कंसर्ट चल रहा था। भीड़ उत्साह में झूम रही थी, और तभी स्क्रीन पर आया एक जोड़ा – एक CEO और HR हेड – जो शायद इस पल के लिए तैयार नहीं थे।
'Kiss Cam' ने खोला राज़
‘Kiss Cam’ एक हल्का-फुल्का रोमांटिक इंटरैक्शन होता है। लेकिन इस बार कैमरे ने जो दिखाया, उसने एक CEO की नौकरी, एक HR हेड की इमेज और एक परिवार की शांति को झकझोर दिया।
ये थे वो चेहरे: एंड्रयू बायरन और क्रिस्टिन कैबोट
- एंड्रयू बायरन: Astronomer नामक प्रतिष्ठित AI कंपनी के CEO
- क्रिस्टिन कैबोट: उसी कंपनी की Chief People Officer (HR Head)
वीडियो में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आते हैं, फिर अचानक कैमरा देखते ही अलग हो जाते हैं।
Coldplay के सिंगर क्रिस मार्टिन भी रह गए चौंक
जब ये किस कैम क्लिप स्क्रीन पर आई, तो बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन भी असहज हो गए। उन्होंने माइक पर कहा, ...या तो इनका अफेयर चल रहा है या ये बहुत शर्मीले हैं... ...ओह, उम्मीद है हमने कुछ गलत नहीं किया...
वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बवाल
वीडियो को किसी दर्शक ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। थोड़ी ही देर में यह वायरल हो गया। लोगों ने जल्द ही दोनों की पहचान उजागर कर दी, और फिर…
एंड्रयू बायरन की पत्नी मेगन केरिगन ने अपने सोशल मीडिया से 'Byron' हटाया। कुछ ही घंटों में अपना पूरा अकाउंट डिलीट कर दिया। बायरन ने भी अपना LinkedIn प्रोफाइल हटा दिया।
कंपनी की जांच और CEO की छुट्टी
- Astronomer ने तत्काल कार्रवाई की:
- CEO को छुट्टी पर भेजा गया
- एक स्वतंत्र आंतरिक जांच समिति गठित की गई
कंपनी ने सफाई दी कि वीडियो में दिख रही महिला को किसी और से कंफ्यूज़ किया गया है।
एक 'टॉक्सिक बॉस' और टूटा परिवार
बायरन के पुराने कर्मचारियों ने उन्हें ‘Toxic Boss’ बताया।
नेटिज़न्स ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं –
"धोखेबाज मूर्ख भी होते हैं"
"अगर रिश्ता नहीं ठीक तो धोखा क्यों?"
अब मेगन एक सम्मानित शिक्षिका से एक “Cheated Wife” की पहचान में आ गई हैं।
Coldplay टूर जारी, लेकिन रिश्तों का संगीत थम गया
जहां Coldplay का टूर विस्कॉन्सिन, नैशविल और मियामी होते हुए लंदन तक जारी है, वहीं बायरन और क्रिस्टिन का 'पर्सनल टूर' एक बुरी ब्रेकिंग न्यूज बन चुका है।


आँखें न्यूज़ 24 




