टॉलीवुड में नई स्टार किड की एंट्री! महेश बाबू की भतीजी करने जा रही हैं धमाकेदार डेब्यू
महेश बाबू की भतीजी और रमेश बाबू की बेटी भारती घट्टामनेनी जल्द ही डायरेक्टर तेजा की रोमांटिक फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनका डांस वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।
टॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के परिवार से जल्द ही एक और चेहरा फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। उनकी भतीजी भारती घट्टामनेनी (Bharathi Ghattamaneni), जो दिवंगत एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू की बेटी हैं, अब बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सूत्रों के अनुसार, टॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर तेजा (Teja) उन्हें अपनी अगली रोमांटिक फिल्म में लॉन्च करने जा रहे हैं।
वर्कशॉप और लुक टेस्ट कर चुकीं भारती
खबर है कि भारती ने फिल्म से जुड़ी वर्कशॉप और लुक टेस्ट भी पूरे कर लिए हैं। डायरेक्टर तेजा एक ऐसे नए चेहरे की तलाश में थे, जो पारंपरिक सुंदरता और मॉडर्न अपील दोनों से दर्शकों को आकर्षित कर सके। भारती इस भूमिका के लिए परफेक्ट मानी जा रही हैं।
महेश बाबू का परिवार भी एक्साइटेड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू और रमेश बाबू दोनों के परिवार इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इंडस्ट्री में भी भारती की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वायरल डांस वीडियो ने बनाई राह आसान
पिछले साल महेश बाबू के हिट गाने “कुरिची मदाथापेट्टी” पर भारती का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। माना जा रहा है कि इसी वीडियो ने डायरेक्टर तेजा का ध्यान उनकी ओर खींचा और उनके लिए टॉलीवुड का रास्ता आसान कर दिया।
सोशल मीडिया पर भी छाईं भारती
दिलचस्प बात यह है कि भारती सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं रहतीं। उन्होंने अब तक सिर्फ 7 पोस्ट किए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके पास 27 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
उनका आखिरी पोस्ट 25 अगस्त 2024 को आया था, लेकिन अब उसी पर फैंस उन्हें डेब्यू की बधाइयां दे रहे हैं। किसी ने लिखा – “ऑल द बेस्ट भारती” तो किसी ने कमेंट किया – आप टॉलीवुड में जरूर सफल होंगी।
अब बारी है बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने की
अब देखना होगा कि डायरेक्टर तेजा की इस रोमांटिक फिल्म से भारती किस तरह का धमाल मचाती हैं। टॉलीवुड में स्टार किड्स का करियर हमेशा सुर्खियों में रहता है और फैंस की नजरें अब भारती घट्टामनेनी पर टिकी हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




