ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का बदला पूरा, भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाया; लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है।

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का बदला पूरा, भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाया; लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला
Indian army destroyed terrorist hideouts of Pakistan

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर का मुख्यालय शामिल हैं, दोनों पाकिस्तान के पंजाब में हैं।

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमलों के तुरंत बाद भारत ने बुधवार को कहा कि यह अभियान 'केंद्रित और सटीक' था। भारत ने साथ ही कहा कि उसके पास पहलगाम हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले विश्वसनीय सुराग तथा सबूत हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत ने कई देशों को दी कारवाई की जानकारी
भारत ने बुधवार तड़के अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख देशों से संपर्क किया और उन्हें पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए सैन्य हमले के बारे में जानकारी दी।

डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात
भारत की ओर से पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के ‘कुछ ही देर बाद’ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई की जानकारी दी। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बुधवार को यह बात बताई।

भारतीय एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कीं
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइंस ने जम्मू व श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं और साथ ही श्रीनगर सहित कुछ हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने दोपहर तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार तड़के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘करारा जवाब’ देने का पूरा अधिकार है।