'ऑपरेशन सिंदूर' का LOGO किसने तैयार किया था? भारतीय सेना ने बताये नाम

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। जानिए इस सैन्य अभियान की पूरी कहानी और इसका प्रतीकात्मक Logo।

'ऑपरेशन सिंदूर' का LOGO किसने तैयार किया था? भारतीय सेना ने बताये नाम
Operation Sindoor Logo

Operation Sindoor logo: 7 मई 2025 की आधी रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह ऑपरेशन "ऑपरेशन सिंदूर" के नाम से जाना गया, जो 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का प्रतिशोध था। ऑपरेशन सिंदूर का Logo भारतीय सेना के दो जाबांज, लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह, ने डिजाइन किया था।

Logo का प्रतीकात्मक महत्व:
- अक्षर 'O' लाल सिंदूर की कटोरी के रूप में डिजाइन किया गया।
- यह सिंदूर उन विधवाओं की सूनी मांग का प्रतीक था, जिन्होंने अपने पति को पहलगाम हमले में खो दिया।
- सिंदूर शक्ति, जुनून और न्याय का प्रतीक बन गया।

पहलगाम आतंकी हमला: 22 अप्रैल की त्रासदी
इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई। आतंकियों की इस नृशंस कार्रवाई ने पूरे देश को झकझोर दिया। यह ऑपरेशन उन निर्दोषों की याद और उनके लिए न्याय का प्रतीक बना।

ऑपरेशन सिंदूर: सैन्य अभियान की योजना और सफलता
7 मई की रात, भारतीय वायु सेना और थल सेना ने समन्वित तरीके से पाकिस्तान और पीओके में नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

कार्रवाई की मुख्य विशेषताएं
- आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ सटीक हमला।
- किसी भी भारतीय जवान की हानि नहीं।
- आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के Logo को मंजूरी दी और अपने भाषण में कहा, अब, मोदी की रगों में खून नहीं, बल्कि गर्म सिंदूर बह रहा है। यह सिंदूर न्याय का प्रतीक है।

ऑपरेशन का संदेश
ऑपरेशन सिंदूर न केवल सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि यह भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक भी था। यह अभियान एक संदेश था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा।