पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगवार: चंदन मिश्रा की हत्या का मास्टरमाइंड तौसीफ बादशाह गिरफ्तार, CCTV से बाकी 4 शूटरों की पहचान
पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या। मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी। पढ़ें पूरी खबर और जानें घटना के पीछे की कहानी।
पटना की सड़कों से लेकर अस्पतालों तक अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी गुरुवार को Paras Hospital shootout में देखने को मिली। इलाज के नाम पर पैरोल पर बाहर आया कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा अस्पताल में गोलियों से छलनी कर दिया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है। CCTV फुटेज खंगालकर बाकी चार शूटरों की पहचान भी कर ली गई है, जिनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
कौन-कौन थे इस शूटआउट में शामिल?
पटना पुलिस के मुताबिक, चंदन मिश्रा की हत्या में कुल छह अपराधी शामिल थे। इनमें से पांच अपराधी अस्पताल के अंदर घुसे, जबकि एक बाहर निगरानी करता रहा।
मुख्य शूटर: तौसीफ रजा उर्फ बादशाह (फुलवारी शरीफ का कुख्यात)
बाकी शूटर: आकिब मालिक (फुलवारी शरीफ), सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह (बक्सर निवासी)
CCTV फुटेज में देखा गया कि सभी दो Apache बाइक पर तीन-तीन अपराधी बैठकर आए थे। वारदात के बाद वे हथियार लहराते हुए Samanpura की ओर भाग गए।
क्यों मारा गया चंदन मिश्रा?
सूत्रों के अनुसार, चंदन मिश्रा 25 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नामजद था और बेउर जेल में बंद था। पिता के इलाज के नाम पर उसे पैरोल मिला, जो शुक्रवार सुबह 6 बजे खत्म होने वाला था। जेल लौटने से पहले ही उसने खुद के इलाज के नाम पर पारस हॉस्पिटल में भर्ती हो गया, ताकि पैरोल की मियाद बढ़ाई जा सके। लेकिन उसकी लोकेशन शूटरों तक पहुंच गई और पैरोल खत्म होने से पहले ही अपराधियों ने अस्पताल में धावा बोल दिया।
कानून व्यवस्था पर सवाल
दिनदहाड़े एक नामी अस्पताल के अंदर गैंगस्टर की हत्या ने बिहार की कानून व्यवस्था, जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। हॉस्पिटल में गोलियों की गूंज से अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


आँखें न्यूज़ 24 




