जब राबड़ी देवी की आंखों में आए थे आंसू: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने ताजा किए पटना विमान हादसे के जख्म

पटना विमान हादसा (2000) ने 66 से अधिक लोगों की जान ली। गर्दनीबाग इलाके में हुए इस हादसे ने पूरे राज्य को दहला दिया था। मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी घटनास्थल पर रो पड़ीं।

जब राबड़ी देवी की आंखों में आए थे आंसू: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने ताजा किए पटना विमान हादसे के जख्म
पटना विमान हादसा 2000

पटना, 17 जुलाई 2000— बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में एलायंस एयर की फ्लाइट कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हो गई। हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया था। यह घटना सुबह 7 बजे से साढ़े 7 बजे के बीच हुई। विमान पेड़ से टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंट गया और 66 से अधिक लोगों की जान चली गई।

तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस घटना से बेहद स्तब्ध थीं। हादसे की खबर सुनते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह ऐसी हालत में थीं जैसे नींद से जागते ही दौड़कर आई हों। बाल बिखरे हुए और चेहरे पर साफ दहशत थी। भीड़ के बीच पहुंचते ही वह रोने लगीं और बेहद बेचैन नजर आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों की कहानी: मंजर जिसने दिल दहला दिया
उस समय के प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह गोलंबर के पास चाय पी रहे थे, जब हादसा हुआ। अचानक तेज धमाके के साथ पूरा इलाका धुएं से भर गया। विमान का एक हिस्सा कमला नेहरू उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय (जो अब वहां स्थित है) के कैंपस में गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में मदद की। अशरफ ने बताया कि दो घायलों को कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया, जो बुरी तरह जख्मी थे। वहीं, बचाव कार्य में एक लड़की को मलबे से जिंदा निकाला गया। वह डर से कांप रही थी।

सावन का महीना और भोर का समय
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सावन के महीने के सोमवार को हुआ था। उस समय गर्दनीबाग के इलाके में सरकारी फ्लैट और गाय-भैंस के खटाल थे। हादसे के बाद लोग पहले तो दहशत में रहे, लेकिन आग कम होने पर मलबे के पास जमा हो गए।

अहमदाबाद हादसे से जुड़ा पटना की यादों का दर्द
11 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए बड़े विमान हादसे में 241 लोगों की मौत ने पटना के इस पुराने हादसे की यादें ताजा कर दीं।