PM मोदी का बिहार दौरा: पटना में नए टर्मिनल का उद्घाटन, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से बिहार के दौरे पर रहेंगे। जानिए कैसे ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ उनका संदेश राजनीतिक और राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

PM मोदी का बिहार दौरा: पटना में नए टर्मिनल का उद्घाटन, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ बड़ा संदेश
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई 2025 से दो दिवसीय दौरे पर बिहार और अन्य राज्यों का दौरा करेंगे। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दर्शाने के साथ-साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

सिक्किम में शुरुआत: राज्य दिवस पर जनसभा
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:45 बजे सिक्किम के पल्लजोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे सिक्किम राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की वीरता पर जोर देंगे। वे राज्य की उन्नति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के लिए सिक्किम की जनता की सराहना करेंगे।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में कार्यक्रम
दोपहर में प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पटना में उद्घाटन और रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 29 मई की शाम 5 बजे प्रधानमंत्री पटना लौटेंगे।  प्रधानमंत्री नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, जो बिहार की कनेक्टिविटी और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक विशाल रोड शो करेंगे, जो बीजेपी मुख्यालय तक चलेगा। इस दौरान वे जनता से संवाद करेंगे।

बख्तियारपुर रैली: ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा संदेश
अगले दिन प्रधानमंत्री बख्तियारपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस रैली में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को उजागर करेंगे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह रैली राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।