पीएम मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी पर बोले सपा सांसद – हर हाल में होना चाहिए सम्मान

दरभंगा की वोटर अधिकार रैली में पीएम मोदी और उनकी मां पर दिए गए आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला, तो सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा – मां का हर हाल में सम्मान होना चाहिए।

पीएम मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी पर बोले सपा सांसद – हर हाल में होना चाहिए सम्मान
SP MP Awadhesh Prasad

दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस–आरजेडी की वोटर अधिकार रैली के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गरमा दिया है। इस पूरे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी नाराजगी जताई और विपक्ष को घेरा। वहीं अब समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया – 'मां तो मां होती है'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, मां तो मां होती है चाहे वो प्रधानमंत्री की हो, गरीब की हो या फिर हमारी धरती मां हो। मां का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसी बातें किसने और कहां कहीं, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। किसी भी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पीएम मोदी का बयान – 'मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं'
पीएम मोदी ने दरभंगा की रैली में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष ने उनकी मां के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जबकि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मोदी ने कहा, नामदार लोग भारत माता को गाली देते हैं तो मोदी को गाली देना तो उनके लिए बहुत छोटी बात है। आरजेडी और कांग्रेस के नेता जिस गली–शहर में जाएं, वहां महिलाओं को पूछना चाहिए कि क्या वे महिलाओं का अपमान सहेंगे?

विवाद से बढ़ा राजनीतिक टकराव
बिहार में हुए इस बयानबाज़ी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। एक ओर भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस और आरजेडी को घेर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष जांच की मांग उठा रहा है। अब देखना होगा कि इस विवाद का असर आगामी चुनावी रणनीति पर कितना पड़ता है।