PM मोदी के बयान से भावुक हुए बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, आंखों में छलके आंसू- VIDEO वायरल

दरभंगा रैली में पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया ने बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी भावुक कर दिया। मंच पर बैठे जायसवाल की आंखों से आंसू छलक पड़े और वे गमछे से उन्हें पोंछते दिखाई दिए।

PM मोदी के बयान से भावुक हुए बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, आंखों में छलके आंसू- VIDEO वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में अपनी दिवंगत मां पर विपक्ष द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उनका भाषण सुनकर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंच पर भावुक हो उठे और गमछे से आंसू पोंछते नजर आए।

दिल्ली से एक कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भावुक स्वर में कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें अपमानजनक शब्दों से निशाना बनाया गया। उन्होंने तीखे अंदाज में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा – “जो लोग भारत माता का अपमान कर सकते हैं, उनके लिए मेरी मां को अपशब्द कहना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और उन्हें इसका दंड जरूर मिलेगा।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिहार मां जानकी की पावन धरती है, जहां से महिलाओं के सम्मान की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां छठ पूजा जैसे पर्व मनाए जाते हैं जो महिला शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसे में कांग्रेस और राजद के मंच से मेरी मां के खिलाफ अपशब्द कहना सिर्फ मेरा नहीं बल्कि बिहार की हर मां-बेटी का अपमान है।