पवन खेड़ा पर चुनाव आयोग की सख्ती: दो वोटर आईडी कार्ड रखने पर नोटिस, BJP ने साधा निशाना

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस भेजा है क्योंकि उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड मिले हैं। BJP ने इसे चुनावी कानून का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। जानिए पूरा मामला।

पवन खेड़ा पर चुनाव आयोग की सख्ती: दो वोटर आईडी कार्ड रखने पर नोटिस, BJP ने साधा निशाना
Pawan Khera

कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया हेड पवन खेड़ा मुश्किल में नज़र आ रहे हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने उन्हें नोटिस जारी किया है क्योंकि उनके पास दो अलग-अलग EPIC नंबर वाले वोटर आईडी कार्ड पाए गए हैं।

- पहला वोटर आईडी कार्ड जंगपुरा विधानसभा सीट (41) से जुड़ा है, जिसका नंबर XHC1992338 है।
- वहीं, दूसरा कार्ड नई दिल्ली विधानसभा (40) का है, जिसका EPIC नंबर SJE0755967 है।

अब चुनाव आयोग ने उनसे इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

कानूनी पेंच – Representation of Peoples Act, 1951
कानून के मुताबिक – Representation of Peoples Act 1951, Section 62, Subclause 2 – कोई भी शख्स दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोट नहीं डाल सकता। ऐसे मामलों को चुनावी कानून का उल्लंघन माना जाता है और कार्रवाई भी हो सकती है।

विपक्षियों को घेरते थे, अब खुद फंसे खेड़ा
दिलचस्प बात यह है कि पवन खेड़ा अक्सर बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन अब खुद उन पर ही उंगली उठ रही है। बीजेपी ने कांग्रेस और खेड़ा पर तगड़ा हमला बोला है। पार्टी ने कहा – जो खुद को वोट चोरी का पहरेदार बताते हैं, वही असली चोर निकले। दोनों वोटर आईडी कार्ड पर पिता का नाम एच. एल. खेड़ा दर्ज है, जो इस मामले को और गंभीर बनाता है।

BJP आईटी सेल ने उठाई जांच की मांग
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने खेड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनावी कानून का उल्लंघन है और इस पर जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा और रेणु देवी जैसे नेताओं के पास भी दो-दो वोटर आईडी कार्ड पाए गए थे। उन सभी को भी चुनाव आयोग नोटिस भेज चुका है।

पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया का इंतज़ार
चुनाव आयोग का नोटिस सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। लेकिन अब तक पवन खेड़ा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।