जब पीएम मोदी को ट्रंप ने फोनकर कहा, वॉशिंगटन आइये; खाना खाएंगे और बातें करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दौरे पर कांग्रेस के विकास मॉडल की तीखी आलोचना करते हुए बीजेपी के विकास मॉडल की तारीफ की। उन्होंने असम और त्रिपुरा में हुए बदलावों को साझा करते हुए बीजेपी की उपलब्धियों को उजागर किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के दौरे के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। उन्होंने हाल ही में कनाडा में हुए G7 समिट और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई चर्चा का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने बताया कि जब वे कनाडा में थे, तब राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें वॉशिंगटन आने का निमंत्रण दिया। ट्रंप ने कहा, "आप कनाडा तो आए ही हैं, तो वॉशिंगटन होकर जाइए। साथ में खाना खाएंगे और बातें करेंगे।
कांग्रेस मॉडल पर तीखा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के बाद दशकों तक देश पर राज करने वाले कांग्रेस के मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि उस मॉडल में सुशासन का अभाव था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास परियोजनाओं को ‘अटकाना, लटकाना और भटकाना’ एक आम प्रक्रिया थी। करप्शन उस मॉडल की पहचान बन चुका था। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री ने बीजेपी के विकास मॉडल की प्रशंसा की और कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने व्यापक बदलाव देखा है।
बीजेपी मॉडल की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि एक दशक पहले असम में अस्थिरता, अलगाव और हिंसा का माहौल था। लेकिन बीजेपी के शासन में असम ने विकास की नई राह पकड़ी है। उग्रवादी गतिविधियां बंद हुईं और आज असम देश के अन्य राज्यों से कई पैमानों पर आगे है।
त्रिपुरा की प्रगति
पीएम मोदी ने त्रिपुरा का उल्लेख करते हुए कहा कि वामपंथी शासन के बाद पहली बार बीजेपी को सेवा का मौका मिला। त्रिपुरा, जो पहले विकास के हर पैमाने पर पीछे था, अब शांति और प्रगति की मिसाल बन गया है। वहां इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ, सरकारी सिस्टम बेहतर बना और हिंसा व करप्शन पर लगाम लगी।
बीजेपी का विजन: सेवा और विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सिर्फ सरकार नहीं बदलती, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने का काम करती है। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में हुए बदलावों को इसकी मिसाल बताया।


आँखें न्यूज़ 24 




