चूरू में बड़ा हादसा: वायुसेना का Jaguar Fighter Plane क्रैश, दो पायलट्स के शव बरामद
राजस्थान के चुरू में वायुसेना का Jaguar Fighter Jet बुधवार को खेतों में क्रैश हो गया। हादसे में दो पायलट्स के शव बरामद हुए। जानें पूरी घटना और पिछले हादसों की डिटेल्स।
राजस्थान के चुरू ज़िले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक Jaguar Fighter Jet Plane चुरू की रतनगढ़ तहसील के बॉर्डर गांव भाणुदा बीदावतान (Bhanuda Bidawatan) में खेतों में क्रैश हो गया।
आसमान में जलते हुए विमान को लोगों ने देखा और हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक मलबे से दो शव बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों शव पायलट्स के हैं। वायुसेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल पायलट्स की पहचान और क्रैश की वजह का पता नहीं चल पाया है।
गांव वालों ने बताया– आग का गोला बनकर गिरा विमान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीकराली रोड पर चारणान मोहल्ला के पास बीड़ में आसमान से एक विमान जलता हुआ गिरा। तेज धमाके के साथ विमान के टुकड़े 200 फीट के दायरे में बिखर गए। मलबे के बीच में शवों के भी टुकड़े बिखरे मिले। हादसे के बाद न केवल भाणुदा गांव बल्कि आसपास के कई गांवों से लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
पिछले कुछ महीनों में Jaguar Fighter Jets पर उठे सवाल
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के Jaguar Fighter Jets पिछले कुछ महीनों में कई हादसों का शिकार हो चुके हैं।
- 2 अप्रैल, गुजरात के जामनगर में Jaguar क्रैश हुआ था। उस हादसे में एक पायलट बच गया था लेकिन दूसरे की मौत हो गई थी।
- 7 मार्च, अंबाला के पास रुटीन उड़ान के दौरान Jaguar विमान क्रैश हुआ।
Jaguar भारतीय वायुसेना का Deep Penetration Strike Aircraft है और इसका इस्तेमाल दुश्मन की सीमा में घुसकर हमले करने में किया जाता है।
फिलहाल जांच जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार
भारतीय वायुसेना ने कहा है कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पायलट्स की पहचान और क्रैश की वजह का पता लगने के बाद आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।


आँखें न्यूज़ 24 




