सलमान खान के बिग बॉस 19 में पॉलिटिकल थीम, पहलगाम हमले के शहीद की पत्नी की एंट्री?
सलमान खान के बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है, जिसमें पॉलिटिकल थीम है। शो में पहलगाम हमले के शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को शामिल करने की चर्चा जोरों पर है। जानें कौन-कौन होंगे इस बार के कंटेस्टेंट और बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेट।
सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की धमाकेदार शुरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। इस बार शो की थीम पूरी तरह से पॉलिटिकल है, जो दर्शकों के बीच और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ा रही है। बिग बॉस 19 का पहला एपिसोड सबसे पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होगा, इसके बाद इसे टीवी पर भी दिखाया जाएगा।
पहलगाम हमले के शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी बनीं चर्चा का केंद्र
इस बार के सीजन में सलमान खान एक नेता के रूप में नजर आएंगे, जो शो की राजनीतिक थीम को मजबूती देगा। शो के मेकर्स ने लगभग सभी कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल कर लिए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं पहलगाम हमले में शहीद हुए इंडियन आर्मी ऑफिसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल।
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स हिमांशी को इस सीजन में लाना चाहते हैं। वजह है कि पहलगाम हमले के बाद से हिमांशी से दर्शक काफी जुड़े हुए हैं, और मेकर्स चाहते हैं कि ऐसे लोग शो में आएं जो जनता से सीधे जुड़ाव रखते हों।
हिमांशी नरवाल के बिग बॉस 19 में शामिल होने की चर्चा
हालांकि अभी तक हिमांशी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में उनके पिता ने भी इस बात को खारिज किया है कि हिमांशी को बिग बॉस में शामिल किया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ऑफर तक नहीं दिया गया। इस विषय में जल्द ही साफ़ स्थिति सामने आ सकती है।
नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की शहादत के बाद हिमांशी नरवाल की तस्वीरें और उनकी स्टोरी वायरल हुई थी। शादी के तुरंत बाद पहलगाम घूमने गए इस कपल की ज़िंदगी उस हमले के बाद पूरी तरह बदल गई। हिमांशी की एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई, जिसमें वो विनय के पास बैठी और आंसू बहाती नजर आ रही थीं।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने बताया था कि वह हिमांशी के कॉलेज के सहपाठी हैं, जिससे उनकी कहानी और भी चर्चा में आई।
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?
इस सीजन में कई एक्टर्स को बिग बॉस का ऑफर मिला है। इनमें से कुछ जैसे धनश्री वर्मा, अपूर्वा, और मैजू का नाम चर्चा में है। कुछ सितारों ने ऑफर को ठुकरा दिया है, जबकि कुछ अभी सोच रहे हैं।
बिग बॉस 19 के पॉलिटिकल थीम और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। देखना यह होगा कि हिमांशी नरवाल का फैसला क्या रहता है और कौन-कौन इस बार सलमान खान के साथ इस शो में नजर आएंगे।


आँखें न्यूज़ 24 




