गाजा में इजरायल के हमले में अलजजीरा के 5 पत्रकारों की मौत, IDF का बड़ा दावा: एक जर्नलिस्ट है हमास आतंकी
गाजा के अल-शिफा अस्पताल के बाहर इजरायल की सेना द्वारा पत्रकारों के तंबू पर किए गए हमले में पांच पत्रकारों की मौत हो गई, जिनमें अलजजीरा के अनस अल-शरीफ भी शामिल हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स ने अनस को हमास आतंकवादी बताया है।
इजरायल की सेना द्वारा गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल के बाहर पत्रकारों के लिए बनाए गए तंबू पर बमबारी हुई, जिसमें पांच पत्रकारों की मौत हो गई। इस हमले में अलजजीरा के प्रमुख संवाददाता अनस अल-शरीफ भी शहीद हुए।
कई नामी पत्रकार भी शहीद, कुल 7 की मौत
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कुल सात लोगों की जान चली गई, जिनमें अलजजीरा के संवाददाता मोहम्मद करीकेह, कैमरामैन इब्राहिम जहीर, मोहम्मद नौफल और मोअमेन अलीवा भी शामिल हैं।
अंस अल-शरीफ का आखिरी संदेश: ‘गाजा को मत भूलना’
अपने अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट में अनस अल-शरीफ ने लिखा, "अगर मेरे ये शब्द आप तक पहुंचें तो जान लीजिए कि इज़रायल मुझे मारने और मेरी आवाज़ दबाने में कामयाब हो गया है, लेकिन गाज़ा को मत भूलना"।
IDF का दावा: अनस अल-शरीफ हमास के आतंकवादी
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अनस अल-शरीफ को आतंकवादी बताया है। IDF के अनुसार, अनस हमास के एक आतंकी समूह का प्रमुख था और उसने इजरायली नागरिकों व सैनिकों पर रॉकेट हमले किए थे।
IDF का प्रेस बैज पर विवादित बयान
IDF ने कहा कि अनस अल-शरीफ का प्रेस बैज आतंकवाद के लिए ढाल नहीं हो सकता। उनके पास मिली खुफिया जानकारी में आतंकवादी प्रशिक्षण सूचियां, रोस्टर और वेतन रिकॉर्ड भी शामिल हैं, जो उनके आतंकवादी होने का सबूत हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




