सावन में गूंजा ‘शिव के दोहाई’: शिवानी सिंह की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदाओं से सजा बोलबम गीत

सावन में भोलेनाथ के भक्तों के लिए खास! माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया भोजपुरी बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज। देखिए भक्ति और बारिश से भरा ये शानदार वीडियो।

सावन में गूंजा ‘शिव के दोहाई’: शिवानी सिंह की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदाओं से सजा बोलबम गीत

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, रिमझिम बारिश और भोलेनाथ के भक्तों की गूंज सुनाई देने लगती है — बोलबम, बोलबम, बोलबम! इसी मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिवानी सिंह और पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक और बेहतरीन भक्ति गीत ‘शिव के दोहाई’ अपने फैंस के लिए पेश किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज हुआ ये गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

माही श्रीवास्तव की अदाओं और शिवानी सिंह की आवाज ने जीता दिल
‘शिव के दोहाई’ गीत में माही श्रीवास्तव भक्ति में लीन नजर आती हैं। काली साड़ी पहने बारिश के बीच अपनी सखियों के साथ भोलेनाथ की आराधना करतीं माही की अदाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वहीं शिवानी सिंह की सुरीली आवाज इस गाने को और भी मधुर बना देती है।

गाने के बोल हैं:
बम बम बोलता मनवा हई सवनवा बरसता,
हरे करे खातिर दर्शनवा ई नयनवा तरसता,
ढारीले जलवा आके सिवनवा भगिया दिहीं जगाई,
सुनी हे शिव शिव के दोहाई…

सिंगर और एक्ट्रेस का बयान
शिवानी सिंह ने कहा, ये गीत मैंने पूरे मन से गाया है। खुद सुनकर मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा है। इतने प्यारे गाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर का धन्यवाद। और सभी श्रोताओं को दिल से थैंक यू, जिन्होंने इसे इतना प्यार दिया।

माही श्रीवास्तव ने कहा, भोले बाबा पर बना ये गीत बहुत ही खास है। इसमें परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया। ऑडियंस इसे इतना पसंद कर रही है, इसके लिए सभी का दिल से आभार।

गाने से जुड़ी पूरी टीम
गीत: शिव के दोहाई
सिंगर: शिवानी सिंह
एक्ट्रेस: माही श्रीवास्तव
गीतकार: शुभदयाल सोहरा
संगीतकार: विकास यादव
निर्माता: रत्नाकर कुमार
वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जायसवाल
डीओपी: राजन वर्मा
कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
एडिटर: आलोक गुप्ता
डीआई: रोहित सिंह
प्रोडक्शन: पंकज सोनी
म्यूजिक लेबल: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी