IND vs ENG 5th Test 2025: निर्णायक जंग आज से ओवल में, पंत-स्टोक्स बाहर, मौसम-बल्लेबाजी-बॉलिंग सब पर नजर
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ का पांचवां और अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा। पंत और स्टोक्स बाहर, ध्रुव जुरेल और ओली पोप को मिला मौका। जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव टेलिकास्ट की डिटेल।
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की ऐतिहासिक सीरीज़ अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज यानी 31 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval, London) में इस सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड इस समय सीरीज़ में 2-1 से आगे है और भारत के पास सीरीज़ ड्रॉ कराने का यह आखिरी मौका है।
दोनों टीमें हर हाल में इस मुकाबले को जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी, लेकिन खिलाड़ियों की चोट, टीम कॉम्बिनेशन और मौसम की चुनौती इस टेस्ट को और भी रोचक बना रही है।
भारत को बड़ा झटका – ऋषभ पंत बाहर
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल होकर आखिरी टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल को डेब्यू का मौका मिल सकता है। कप्तान शुभमन गिल टीम को संतुलन देने की कोशिश में हैं।
इंग्लैंड की कप्तानी में बदलाव – स्टोक्स की जगह ओली पोप
इंग्लैंड को भी बड़ा झटका लगा है। बेन स्टोक्स फिट नहीं हैं, ऐसे में ओली पोप को कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लिश टीम घरेलू मैदान पर सीरीज़ जीतकर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी।
मैनचेस्टर की गलती नहीं दोहराना चाहेगी टीम इंडिया
पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 669 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। हालांकि रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शानदार शतकीय पारियों ने मैच ड्रॉ कराया था। गेंदबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा था, लेकिन डेब्यूटेंट अंशुल कांबोज की गति ने जरूर सबका ध्यान खींचा।
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज,
प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड:
अब तक दोनों टीमों के बीच 140 टेस्ट मैच खेले गए हैं।
- भारत ने जीते: 36
- इंग्लैंड ने जीते: 53
- ड्रॉ: 51
ओवल पिच रिपोर्ट:
ओवल की पिच इंग्लैंड की सबसे भरोसेमंद और संतुलित पिचों में गिनी जाती है।
- पहले दिन: सीमर्स को मिलेगी मदद
- दूसरे-तीसरे दिन: बल्लेबाजों के लिए अनुकूल
- चौथे-पांचवें दिन: स्पिनरों को मिलेगा टर्न
हालांकि इस बार गर्म मौसम और कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच विवाद ने पिच को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।
मौसम का हाल:
Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक
- पहले दो दिन: बारिश की संभावना
- तीसरे और चौथे दिन: मौसम साफ
- पांचवे दिन: हल्की बारिश की आशंका
लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
- TV: Sony Sports Network
- मोबाइल/ऑनलाइन: Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट


आँखें न्यूज़ 24 




