अगर उंगली उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी... BJP विधायक की नाबालिग बेटी का सपा कार्यकर्ताओं पर गुस्सा फूटा

बीजेपी विधायक केतकी सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच "टोटी विवाद" ने नया मोड़ ले लिया है। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने टोटियां लेकर उनके आवास पर प्रदर्शन किया, वहीं उनकी बेटी विभावरी सिंह ने करारा जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर।

अगर उंगली उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी... BJP विधायक की नाबालिग बेटी का सपा कार्यकर्ताओं पर गुस्सा फूटा
बीजेपी विधायक केतकी सिंह और बेटी विभावरी सिंह

बलिया की बांसडीह सीट से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा, तब वहां से टोटियां (नल) तक गायब हो गईं थीं।

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
इस बयान से नाराज सपा महिला सभा की उपाध्यक्ष नेहा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में टोटियां लेकर लखनऊ स्थित गुलिस्ता कॉलोनी में बीजेपी विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं।

विधायक की बेटी विभावरी का गुस्सा
इस दौरान विधायक केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह गुस्से में आ गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा – मेरी मां यहां नहीं हैं। इन्हें लगता है कि ये 16 साल की लड़की को डराएंगे। अगर किसी ने मुझ पर उंगली उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।

सपा का पलटवार
सपा नेताओं ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अखिलेश यादव पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं। नेहा यादव ने टोटी दान करने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर बीजेपी विधायक इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगी, तो जनता को जवाब देना पड़ेगा।

विवादों में घिरी केतकी सिंह
यह पहली बार नहीं है जब केतकी सिंह सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी वे अखिलेश यादव और सपा पर विवादित बयान दे चुकी हैं। इस बार का “टोटी विवाद” सियासी हलकों में जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है।